फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sameer Rizvi of Meerut became the captain of the Rest of India team

Meerut News: शेष भारत की टीम में मेरठ के समीर रिजवी बने कप्तान

Sat, 08 Mar 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sameer Rizvi of Meerut became the captain of the Rest of India team
मेरठ। पंजाब के खिलाफ नौ मार्च से शुरू होने वाले मुकाबले के लिए शेष भारत की टीम में मेरठ के समीर रिजवी को टीम का कप्तान बनाया गया है। हाल ही में आयोजित अंडर 23 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के चलते समीर रिज़वी का चयन इस मैच के लिए किया गया था, अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शेष भारत की टीम में पंजाब की टीम के खिलाफ देशभर की सभी टीमों से खिलाड़ी चुने गए हैं।
विज्ञापन


शेष भारत की टीम में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व के रूप में मेरठ के समीर रिजवी और गाजियाबाद के आराध्य यादव शामिल रहेंगे। इस मुकाबले का आयोजन अंडर 23 प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए किया जाता है। इस बार अंडर 23 प्रतियोगिता में पंजाब की टीम विजेता बनी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पंजाब के खिलाफ शेष भारत की टीम का चयन किया गया था। समीर रिजवी ने अंडर 23 प्रतियोगिता में दो दोहरे शतक के अलावा रणजी मुकाबले में भी एक दोहरा शतक जमाया था। इस सत्र में वह लगातार तीन दोहरे शतक जमाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। उनके कप्तान बनाए जाने पर उनके कोच और उनके मामा तनकीब अख्तर ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि समीर रिजवी के लिए यह वर्ष स्वर्णिम रहा है। उन्होंने अंडर 23 50-50 प्रतियोगिता में लगातार दो दोहरे शतक जमा कर इतिहास रचा। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में उन्होंने एक शतक भी लगाया। प्रतियोगिता में उन्होंने 500 से अधिक रनों का स्कोर किया। समीर ने 5 साल की उम्र से गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में कोच तनकीब अख्तर से ही प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed