फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samarth Agrawal won gold and silver medals.

Meerut News: समर्थ अग्रवाल ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

Mon, 02 Nov 2026 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Samarth Agrawal won gold and silver medals.
उत्तर प्रदेश राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखाया दम
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 28 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आजमगढ़ में आयोजित की गई। इसमें मेरठ के युवा शटलर समर्थ अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है।

उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। समर्थ ने युगल में अभिनव के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता। एकल में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। मूल रूप से मेरठ के रहने वाले समर्थ अग्रवाल वर्तमान में गाजियाबाद स्थित अश्विन बैडमिंटन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। समर्थ के पिता आशीष कुमार अग्रवाल मेरठ में टेलिकॉम फर्म से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

परिवार और मित्रों ने उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उनके प्रदर्शन के आधार पर समर्थ का चयन नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed