फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saman screamed after seeing the room

जमीन पर लहूलुहान बच्चियां और उनकी मां देखते ही चीख पड़ी समा

Fri, 11 Dec 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Saman screamed after seeing the room
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र की समर गार्डन कॉलोनी में कमरे का मंजर देखकर अतीक की भतीजी समां की चीख निकल गई। दोपहर 3:30 बजे समा सामान लेने चाचा के घर गई थी। जहां पर सन्नाटा था। समां ने अपनी चाची और चचेरी बहनों को आवाज दी, लेकिन कोई नहीं बोला। समा थोड़ी डर गई, लेकिन वह फिर भी हिम्मत करते हुए उनके कमरे में पहुंची। वहां चाची और बहनें खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। उनके पास खून से सना ब्लड और कैंची पड़ी थी। चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

पुलिस का मानना कि यह वारदात करीब 2:00 बजे हुई है। दोपहर करीब 12:00 बजे अतीक घर से गए थे। तीनों बहनें एक कमरे में खेल रही थीं। आसमां ने पहले तीनों को कमरे में अंदर बंद कर लिया और फिर एक के बाद एक बेटी के गले पर वार किया। होश में आने के बाद एक बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। खून ज्यादा बहने के चलते ही आसमां की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का मानना है कि छोटी बच्ची की मौत भी ज्यादा खून बहने से हुई है।
विज्ञापन

8 साल से थी बीमार, दो बार कर चुकी प्रयास
पुलिस के अनुसार आसमां आठ साल से बीमार थी और दो बार अपने बच्चों को मारने का प्रयास कर चुकी थी। इसकी जानकारी अतीक व उसके परिजनों को भी है। इसके बावजूद तीनों बच्चियों को आसमां के पास छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि आसमां मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी की कोठी के पास घटना
यह घटना डीआईजी की कोठी के पास हुई है। यह सुनकर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। पता चला कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक इलाका डीआईजी की कोठी के नाम से मशहूर है। उसके पास ही समर कॉलोनी है, जिसमें घटना हुई है। पुलिस का दावा कि क्षेत्र की स्थिति सामान्य है। वहां के सभी लोग जानते हैं कि आसमां बीमार थी और उसने घटना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed