फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi party chief Akhilesh Yadav have reached to Meerut and will address the public meeting

अखिलेश यादव बोले- किसानों को बर्बाद कर देंगे ये कृषि कानून, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकार

Tue, 23 Mar 2021 02:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Mar 2021 02:34 PM IST
सार

  • मेरठ में आज अखिलेश यादव ने जनसभा को किया संबोधित
  • अखिलेश यादव ने कहा, किसानों को बर्बाद कर देंगे ये कृषि कानून
  • अखिलेश बोले- उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
Samajwadi party chief Akhilesh Yadav have reached to Meerut and will address the public meeting
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में मजदूर और किसानों के बेटे शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा शहीद धन सिंह कोतवाल को कोई नहीं भूल सकता है। उन्होंने कहा अगर क्रांतिकारियों ने अपने जीवन की बाजी नहीं लगाई होती तो आज हम आजाद नहीं हो पाते। अखिलेश ने 23 मार्च को एतिहासिक दिन बताया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा अगर देश में यही व्यवस्था चलती रही तो देश फिर से गुलाम बन जाएगा। उन्होंने कहा देश में एक कंपनी (ईस्ट इंडिया) आई थी और उसने देश को गुलाम बना दिया था। उन्होंने कहा देश के लिए शहीद हुए ज्यादातर क्रांतिकारी मजदूर या किसान के बेटे थे। अखिलेश ने कहा ये तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा पंजाब के किसानों के आंदोलन की वजह से उत्तर प्रदेश के किसान जागरुक हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा किसान सिर्फ पेट नहीं भरता है। किसान हमें कपड़े भी पहनाता है। उन्हीं किसानों को भाजपा सरकार आतंकवादी बता रही है। उन्होंने कहा किसानों को धान का एमएसपी नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा प्रदेश में चार साल से बीजेपी की सरकार चल रही लेकिन, किसानों को अभी तक गन्ना के भुगतान लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा आज देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, बताया जाता है कि जो हस्तिनापुर से जीत जाता है, प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कभी कभी हमारे मुख्यमंत्री भटक जाते हैं, वो लाल टॉपी वालों को न जाने क्या-क्या कहते हैं। उन्होंने कहा जिसके सिर पर बाल नहीं होते हैं उसके सिर पर लाल टॉपी बहुत जमती है।

उन्होंने कहा अगर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश खो दिया तो वह दिल्ली को खो देंगे। अखिलेश ने लोगों से अपील करते हुए कहा इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवा दीजिए। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: एसएसपी ऑफिस पर भिड़े दो परिवार के लोग, जमकर हाथापाई, देखिए तस्वीरें

इससे पहले मंच से सपा नेता अतुल प्रधान ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अखिलेश यादव को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों से अपील की। उधर, पुलिस प्रशासन ने जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

वहीं अखिलेश यादव ने शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी अनावरण किया। जनसभा को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। रैली को कामयाब बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में प्रचार किया। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ के कैली में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। रालोद के जयंत चौधरी भी मवाना इलाके में ही किसान पंचायत कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मेरठ में किसान पंचायत की है। ऐसे में अब यह जनसभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अधिकारियों ने लिया था कार्यक्रम स्थल का जायजा
सोमवार सुबह लखनऊ से आए विशेष दस्ते ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने सपा नेता अतुल प्रधान से मंच आदि के संबंध में जानकारी ली। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तीन सीओ, सात थाना प्रभारी, 50 हेड कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, 70 कांस्टेबल, दो प्लाटून पीएसी, चार क्यूआरडी, 20 ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed