फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samadhan Camp in power stations today

बिजलीघरों में समाधान कैंप आज

Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Camp in power stations today
मेरठ। पीवीवीएनएल बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का हल कराने के लिए शनिवार और रविवार को समाधान कैंप का आयोजन करता है। इसी कड़ी में सभी 14 जिलों में कैंप लगाया जाएगा। यह जानकारी कंपनी एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंप में विद्युत समस्या के निस्ताकरण के साथ कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना में एलएमवी-2 वाणिज्यिक, एलएमवी-4बी निजी संस्थान और एलएमवी-4 औद्योगिक श्रेणी के बकायेदारों का पंजीकरण कर सरचार्ज में छूट दी जाएगी। यह योजना 31 जनवरी 2021 तक लागू रहेगी। इसमें पंजीकरण के बाद बकायेदारों को 30 नवंबर तक के सरचार्ज के रूप में लगी धनराशि में शत प्रतिशत की छूट मिलेगी। एमडी ने अधिकारियों को कैंपों में शामिल होकर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने और ओटीएस में पंजीकरण कर बकायेदारों को सरचार्ज छूट का लाभ देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर में आज लगेंगे समाधान कैंप
अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि शनिवार को शहर के 14 बिजलीघरों पीएल शर्मा जिला अस्पताल, इंदिरा चौक, बेगमपुल, सिविल लाइन, जागृति विहार, नौचंदी, लिसाड़ी गेट, रंगोली, कंकरखेड़ा, गंगानगर वन, एमईएस, रामलीला ग्राउंड, माधवपुरम टू, पल्लवपुरम फेज वन और मोहकमपुर में कैंप लगाए जाएंगे। रविवार को घंटाघर, पुरानी तहसील, सदर बाजार, यूनिवर्सिटी रोड, मंगल पांडेय नगर, हापुड़ रोड, लिसाड़ी गेट, रंगोली, पाबली खास, अम्हैड़ा, ललसाना, शारदा रोड, माधवपुरम वन, सिवाया और मोहकमपुर में कैंप लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed