{"_id":"6990e9794acd523dfd0d69cd","slug":"salute-to-the-martyrs-of-pulwama-meerut-news-c-72-1-mct1005-148862-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलवामा के बलिदानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलवामा के बलिदानियों को किया नमन
विज्ञापन
युवा नेता विपिन मनोठिया ने अपनी टीम के साथ दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि।
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पुलवामा आतंकी हमले में देश के वीर सपूतों की शहादत को नमन करने के लिए सूरजकुंड पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। युवा विपिन मनोठिया के नेतृत्व में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर श्रद्धांजलि दी। मनोठिया ने कहा कि वीर जवानों का बलिदान देशवासियों के हृदय में हमेशा रहेगा। उनका यह त्याग हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अधिक सजग एवं समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रत्याशी दीपू मनोठिया, अमित प्रधान, सौरभ कश्यप, उमेश पटेल, अमन हंस, चौधरी दीपक मनोठिया, सोनू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
आरएएफ जवानों ने भी दी श्रद्धांजलि
मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित 108 बटालियन की ओर से पुलवामा के आतंकवादी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। कमांडेंट धन सिंह बिष्ट सहित आरएएफ के अधिकारियों और जवानों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। बटालियन के अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने शहीद अमित कुमार की माता उर्मिला देवी एवं नितीश कुमार सहायक कमांडेट ने शहीद प्रदीप कुमार की धर्मपत्नी शर्मिष्ठा के निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। विश्वास दिलाया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। बटालियन मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर अधिकारियों एवं जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित की। संवाद