फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salute to the martyrdom of soldiers

Meerut News: सैनिकों की शाहदत को किया नमन

Wed, 14 Jan 2026 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Salute to the martyrdom of soldiers
आरजी कॉलेज में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम
आरजी कॉलेज में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस (आर्म्ड फोर्सेस वेटरन्स डे) के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैनिकों की शाहदत को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजन कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें।
यह कार्यक्रम मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी और सीटीओ प्रियंका के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की एनसीसी इकाई 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन समिति (आईक्यूएसी) और कॉलेज इनोवेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने संदेश में पूर्व सैनिकों के जीवन को त्याग, निस्वार्थ सेवा और उच्च मूल्यों का प्रतीक बताया। कैडेट हंसिका चौधरी और अवनी शर्मा ने अपने व्याख्यान में पूर्व सैनिकों को राष्ट्र की शान बताया।
विज्ञापन

सीटीओ प्रियंका ने बताया कि सैनिकों से सच्ची देशभक्ति, कठोर अनुशासन, समयबद्धता और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिलती है। उनका जीवन स्पष्ट संदेश देता है कि राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स फैजा, हंसिका चौधरी, अवनी शर्मा, शिवानी, प्राची, वेदिका सिवाच, समीहा, प्रियांशी राणा, वर्तिका, बुशरा, सोनिया, शानू आदि ने सक्रिय योगदान दिया। पूर्व एनसीसी कैडेट लायबा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed