फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salman Khan booked for teenager's suicide

Meerut News: किशोरी की खुदकुशी के मामले में सलमान पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 05:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:11 AM IST
सार

मेरठ के जागृति विहार में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेलिंग के आरोप में सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Salman Khan booked for teenager's suicide

विस्तार

मेरठ। जागृति विहार सेक्टर आठ में मंगलवार को 17 साल की किशोरी की आत्महत्या के मामले में भाई ने सलमान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बांदा जिले का रहने वाला एक परिवार जागृति विहार सेक्टर आठ में किराए पर रहता है। मां घराें पर साफ-सफाई का काम करती है, जबकि भाई टेंपो चलाकर पालन पोषण करता है। मंगलवार को किशोरी घर के दूसरी मंजिल पर अकेली थी। इसी दौरान उसने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। मां और भाई घर पर दोपहर में पहुंचे तो शव देखकर शोर मचा दिया। इसी दौरान आसपास के लोगों ने मेडिकल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सलमान नाम का युवक उसकी बहन को इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल कर रहा था। बहन के मोबाइल में उसकी चैट भी है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसकी बहन ने आत्महत्या की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed