{"_id":"680bff58c283b699a10e67a9","slug":"salman-gang-member-accused-of-cheating-of-rs-43-lakh-arrested-after-three-years-meerut-news-c-72-1-smrt1021-132446-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 लाख की ठगी का आरोपी सलमान गैंग का गुर्गा तीन साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 लाख की ठगी का आरोपी सलमान गैंग का गुर्गा तीन साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। मकान बेचने के नाम पर सरिया कारोबारी से 43 लाख की ठगी के आरोपी सलमान गैंग के गुर्गे नवेद राणा को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी की तीन साल से तलाश थी। आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट और सिविल लाइन थाने में 5 मुकदमे दर्ज हैं।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी रोड तारापुरी निवासी जलालुद्दीन ने सिविल लाइन थाने में वर्ष 2022 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि समर कॉलोनी निवासी शौकीन तांत्रिक, दिलशाद तांत्रिक और नायाब तांत्रिक ने मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से 43 लाख रुपये हड़प लिए थे। पीड़ित ने जब आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे, तो उन्होंने सलमान गैंग के नवेद राणा को इस मामले में धमकाने के लिए लेकर आए। छह लाख रुपये आरोपियों ने वापस किए, इसके बाद रकम देने से मना कर दिया। जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस तभी से आरोपी को तलाश कर रही थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-- -- -
पूर्व पार्षद किन्नर हाजी फाको की हत्या में आरोपी
16 मई 2017 को पूर्व पार्षद किन्नर हाजी फाको की घर में घुसकर गोली मार दी गई थी। 18 मई को अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में भी नवेद राणा आरोपी है। हिस्ट्रीशीटर सलमान निवासी कोतवाली ने सुपारी देकर यह हत्या कराई थी। तब सलमान जेल में बंद था। हत्या की प्लानिंग जेल में हुई थी। इस मामले नवेद निवासी न्यू मदीना कॉलोनी लिसाड़ीगेट, फुरकान निवासी जाटव गेट पूर्वा इलाही बख्श ब्रह्मपुरी, शानू निवासी रसूलनगर खरखौदा, इलियास निवासी किदवईनगर, सरफराज पुत्र निवासी तारापुरी लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया था। सलमान को भी हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था।