फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   salman and shahrukh khan

मंदिर में जूते पहनकर घुसना शाहरुख-सलमान को पड़ेगा भारी

Mon, 18 Jan 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 18 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
salman and shahrukh khan
अभिनेता शाहरुख और सलमान खान द्वारा काली मां के मंदिर में जूते पहनकर जाने की शिकायत के मामले में वादी पक्ष के सोमवार (आज) स्पेशल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन


वादी अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी भरत राजपूत ने स्पेशल सीजेएम संजीव कुमार की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें शिकायत की गई थी कि बिग बॉस कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान को जूते पहनकर काली मां के मंदिर में जाते हुए दिखाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने इस पर विरोध दर्ज कराते हुए संबंधित कार्यक्रम के डायरेक्टर और टीवी चैनल के प्रबंधन से भी आग्रह किया था कि इन दोनों के इस कृत्य से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को बेहद ठेस पहुंच रही है, इसलिए इसको न दिखाया जाए। इसके बावजूद भी इस कार्यक्रम को दिखाया गया। उन्होंने इस मामले में तमाम पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई, परंतु किसी ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं आरोपों को लगाते हुए भरत राजपूत ने न्यायालय में शाहरुख और सलमान खान के अलावा बिग बास के डायरेक्टर, यू ट्यूब सहित तमाम अन्य के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रार्थी के धारा 200 सीआरपीसी में बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार 18 जनवरी की तारीख नियत की थी। बहस के बाद यदि प्रथम दृष्टया अपराध माना जाता है तो न्यायालय सभी आरोपियों को पेश होकर अपना पक्ष रखने के आदेश जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed