{"_id":"6a78b76a8618ff92d3019845","slug":"salesman-brutally-beaten-with-a-belt-for-refusing-to-give-clothes-on-credit-video-goes-viral-meerut-news-c-73-1-mct1008-108237-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उधार कपड़े नहीं देने पर सेल्समैन को बेल्ट से जमकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उधार कपड़े नहीं देने पर सेल्समैन को बेल्ट से जमकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी शाहवेज के साथ उधार कपड़े नहीं देने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शाहवेज ने तहरीर में बताया कि वह कस्बा हर्रा स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर कार्य करता है। रविवार को दोपहर आरोपी उसकी दुकान से कपड़े लेने आए। आरोप है कि आरोपियों ने कपड़े उधार मांगने लगे। जिस पर उसने उधार कपड़ा उधार देने से मना कर दिया।आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी उसे दुकान से खींचकर बाहर रोड पर ले आए और बेल्ट से जमकर पीटा। जिसका वीडियो पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल किया जा रहा है।
वायरल वीडियो में युवक आरोपियों से रहम की भीख मांग रहा है। बावजूद इसके आरोपी लगातार युवक को बेल्ट से पीटते रहे। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थाने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर व वायरल वीडियो की जांच की जा रही है जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -