{"_id":"6435ce25c8d05a841c0e8f76","slug":"salempur-double-murder-case-now-both-sides-got-the-murder-done-and-filed-a-report-in-balwa-meerut-news-c-14-mrt1027-187753-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर दोहरा हत्याकांड : अब दोनों पक्षों ने कराई हत्या और बलवा में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर दोहरा हत्याकांड : अब दोनों पक्षों ने कराई हत्या और बलवा में रिपोर्ट दर्ज
Wed, 12 Apr 2023 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सलेमपुर में बच्चों के विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड में अब दोनों पक्षों की ओर से बलवा, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा नामजद 13 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में स्थिति फिलहाल सामान्य है। अभी भी पीएसी और पुलिस बल तैनात है।
क्षेत्र के गांव सलेमपुर में दस दिन पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर मेराज और इकबाल पक्ष में विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब मेराज गांव की बड़ी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया तो वहां मस्जिद के सामने ही इकबाल पक्ष ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं,जब मेराज पक्ष के लोगों को मौत की सूचना मिली तो आक्रोशित परिजनों ने इकबाल के मकान पर धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें गोली लगने से घायल इकबाल की पत्नी अफरोज की भी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। पुलिस ने अपनी ओर से मृतक मेराज और मृतका अफरोज सहित दोनों पक्षों के 13 लोगों को नामजद किया था। इसमें पुलिस ने इकबाल को पकड़ा था। मंगलवार को पुलिस ने इकबाल को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। अब मंगलवार को इकबाल और मेराज पक्ष की ओर से भी दी गई तहरीर पर हत्या व बलवा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
--
दोनों पक्षों पर पुलिस की नजर
- गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी शांति बहाल है। वहीं सुरक्षा को लेकर दिनभर रात्रि में गांव में दोनों के मकानों के आसपास पीएसी व पुलिस बल तैनात है। पुलिस टीमें दोनों पक्षों के लोगों पर लगातार नजर रख रही है।