फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salawa's para athlete Deepika Rani selected in Delhi Grand Prix

Meerut News: दिल्ली ग्रैंड प्रिक्स में सलावा की पैरा एथलीट दीपिका रानी का चयन

Sun, 08 Mar 2026 05:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Salawa's para athlete Deepika Rani selected in Delhi Grand Prix
- गोला और भाला फेंक स्पर्धाओं में करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिले के सलावा गांव की होनहार पैरा एथलीट दीपिका रानी ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। दीपिका का चयन दिल्ली ग्रैंड प्रिक्स पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 12 मार्च तक दिल्ली में किया जा रहा है। दीपिका रानी एफ-33 श्रेणी में शॉटपुट (गोला फेंक) और जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धाओं में भारत की चुनौती पेश करेंगी। दीपिका पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
दीपिका अब तक कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। खास बात यह है कि सभी पांचों बार उन्होंने डबल मेडल (दो-दो पदक) जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा, खेलो इंडिया गेम्स में भी दो बार शिरकत करते हुए उन्होंने दोनों बार पदक अपने नाम किए हैं। दीपिका के कोच गौरव त्यागी के मार्गदर्शन में वह अपनी तकनीक को लगातार बेहतर कर रही हैं।
विज्ञापन

किसान पिता और भाई की मेहनत ला रही रंग
दीपिका रानी की सफलता के पीछे साधारण किसान परिवार का असाधारण संघर्ष छिपा है। एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का उनका सफर उनके परिवार के सहयोग के बिना मुमकिन नहीं था। दीपिका के पिता अनिल कुमार किसान हैं और माता सुमन गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटी के सपनों के बीच गरीबी को नहीं आने दिया। दीपिका के दो भाई, शमशेर और मोनू, दिनभर खेत के कामों में हाथ बंटाते हैं। अपनी मेहनत और खेती के व्यस्त समय से वक्त निकालकर दोनों भाई रोजाना दीपिका की प्रैक्टिस में उनका पूरा सहयोग करते हैं। दीपिका अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को देती हैं। वह कहती हैं, मेरे परिवार के समर्थन के दम पर ही मैं यहां तक पहुंची हूं। अब उनका एकमात्र सपना भविष्य में पैरालंपिक में भारत के लिए पदक जीतकर अपने माता-पिता और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed