फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salawa administration accused of bias, ASPA calls action oppressive

Meerut News: सलावा में प्रशासन पर पक्षपात का आरोप, आसपा ने कार्रवाई को बताया दमनात्मक

Mon, 22 Sep 2025 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Salawa administration accused of bias, ASPA calls action oppressive
सरधना। सलावा विवाद में प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी के पदा​धिक
सरधना। गांव सलावा में हाल ही में हुए दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए स्थानीय नेताओं और सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार की रात गांव सलावा में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। आरोप है कि पुलिस ने केवल सोनित सोम पक्ष की तहरीर पर ही मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। आसपा के जिला अध्यक्ष चरण सिंह का आरोप है कि पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना किए बिना एकतरफा कार्रवाई की। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव व धार्मिक भेदभाव से प्रेरित बताया।
विज्ञापन

आसपा के पदाधिकारियों शाहरुख, आरिफ बंटी, डॉ. ओमप्रकाश, संजीव पाल, रामकिशोर, शेर मोहम्मद, मौलाना अफज़ल, इमरान ठाकुर, जुबेर चौधरी, हकीम कलीम, जफर, सद्दाम अंसारी आदि ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन द्वारा मुस्लिम परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर की गई कार्रवाई भी एकतरफा और दमनकारी नीति का हिस्सा है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच उच्च प्रशासनिक अधिकारी से कराई जाए। दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। जिला अध्यक्ष ने मांग की कि यदि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विरुद्ध कार्रवाई की है तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। पदाधिकारियों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार भूपेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश यात्रा को लेकर प्रशासन मुस्तैद
गांव सलावा में मंगलवार को प्रस्तावित कलश यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद कर दिया गया है। गांव में हाल ही में हुए विवाद को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कलश यात्रा मार्ग विवाद स्थल की तरफ से गुजरने को लेकर पुलिस सतर्क है। अतिक्रमण हटाने के दौरान ध्वस्त कराए गए निर्माण की दीवार को मकान स्वामी द्वारा स्वेच्छा से हटाए जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में रही। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दीवार हटाने की प्रक्रिया स्वेच्छा से और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि गांव में स्थिति को लेकर प्रशासन सतर्क है। तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed