फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salary will be deducted on duty after half past eight in the morning

सुबह 8:30 के बाद ड्यूटी पर आए तो कटेगा वेतन, मेडिकल कॉलेज के लिए शासन ने जारी किए सख्त निर्देश

Thu, 05 Sep 2019 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Salary will be deducted on duty after half past eight in the morning
मेडिकल कॉलेज। फाइल फोटो
मेडिकल कॉलेज के लिए शासन ने कुछ सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी विभागों में कार्य अवधि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कर दी है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी सुबह साढ़े आठ बजे के बाद विभाग में आता है तो उसका उसका दिन का वेतन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

वहीं, आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत हर माह कम से कम 400 लाभार्थियों का इलाज करने का लक्ष्य रखा गया है। विभागवार प्रतिदिन का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 

जैसे- मेडिसिन विभाग में छह से आठ रोगी, सर्जरी विभाग में पांच से छह, गायनिक विभाग में चार से पांच रोगी, अस्थि रोग विभाग में चार से पांच रोगी, बाल रोग विभाग में चार से पांच रोगियों का इलाज आयुष्मान के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नेत्र रोग, ईएनटी, टीबी एंड चेस्ट, डेंटल, मानसिक रोग, चर्म एवं गुप्त रोग विभागों में कम से कम दो से तीन मरीज प्रतिदिन भर्ती किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी तरह ई-हॉस्पिटल प्रणाली से शत प्रतिशत मरीज भर्ती व डिस्चार्ज किए जाएंगे।

इसकी निगरानी उच्च स्तर पर रखी जाएगी, क्योंकि यह प्रक्रिया कहीं से भी मॉनिटर की जा सकती है। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed