फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salaries credited to accounts; municipal employees' strike called off.

Meerut News: खातों में पहुंचा वेतन, निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Mon, 27 Jul 2026 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Salaries credited to accounts; municipal employees' strike called off.
- कई क्षेत्रों में कूड़ा उठाने नहीं पहुंची गाड़ियां, आज से राहत की उम्मीद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को खत्म कर दी गई। कर्मचारी दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल पर थे। अब सफाई कर्मचारियों और कूड़ा गाड़ी चालकों के बैंक खातों में बकाया वेतन भेज दिया गया है। इसके बाद ही काम पर लौटने का निर्णय लिया गया। हालांकि शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को भी कचरे का उठान नहीं हो पाया। इससे लोग परेशान रहे। मंगलवार से राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के 73 वार्डों में बीवीजी कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाती है। इसके लिए नगर निगम की ओर से कंपनी को प्रतिमाह करीब दो करोड़ रुपये दिए जाते हैं। कंपनी की कार्यशैली से नगर निगम अफसर संतुष्ट नहीं हैं और कई माह से भुगतान में कटौती कर रहे हैं। इसका नतीजा यह रहा कि कंपनी ने कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं दिया। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी दो दिन से हड़ताल पर थे। वे कूड़ा नहीं उठा रहे थे। रविवार को कर्मचारियों ने हंगामा कर 200 चालकों और हेल्परों ने हंगामा किया था।

शहर की स्थिति को देखते हुए निगम के अफसरों ने कंपनी से संपर्क किया। सोमवार को कंपनी ने कर्मचारियों का वेतन दे दिया। इस पर कर्मचारी काम पर लौट गए और कुछ जगह से कूड़ा उठाया। दिल्ली रोड वाहन डिपो से कूड़ा गाड़ी कई जगह नहीं पहुंच। गंगानगर के रक्षापुरम में कई इलाके में कूड़ा गाड़ी न आने पर लोगों ने नाराजगी जताई। वरिष्ठ स्वास्थ्य प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी का कहना है कि मंगलवार को सभी जगहों पर डोर-टू-डोर कूड़ा गाड़ियां पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed