फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sakshi Pant and Arpan became Mr. and Miss Farewell

Meerut News: साक्षी पंत व अर्पण बने मिस्टर और मिस फेयरवेल

Mon, 09 Feb 2026 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Pant and Arpan became Mr. and Miss Farewell
दिल्ली ग्लोबल स्कूल के विदाई समारोह में छात्र छात्राएं। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। दिल्ली ग्लोबल स्कूल में इति श्री-द एड्यु 2026 का आयोजन धूमधाम से किया गया। विदाई समारोह में साक्षी पंत व अर्पण बने मिस्टर और मिस फेयरवेल चुनी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. करुणेश और प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के हेड बॉय कुनाल चौधरी और हेड गर्ल खुशी चौहान ने देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं को कक्षा 11वीं के बच्चों ने भावभीनी विदाई दी। उप प्रधानाचार्य ऊषा शर्मा, कोऑर्डिनेटर उपासना सिंह और 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। डेयर गेम की विजेता खुशी, कुनाल और अर्पण रहे। म्यूजिकल चेयर के विजेता प्रणव, साक्षी, रिया रहे। अक्षरा, जसप्रीत और तनिष्क रैपिड फेयर राउंड के लिए प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा, कोऑर्डिनेटर अतुल उपासना ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विशाल, अमित, सुमित, अनुराधा और कौशल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed