फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sakoti youth died in Duhai

मेरठ: सकौती के युवक की दुहाई में मौत

Mon, 13 Feb 2023 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 13 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sakoti youth died in Duhai
दौराला- मृतक अश्वनी का फाइल फोटो।
दौराला (मेरठ)। गांव सकौती निवासी अश्वनी उर्फ भूरा (21) की शनिवार देर रात दुहाई में शादी समारोह के दौरान डीसीएम से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा।
विज्ञापन

सकौती निवासी अश्वनी उर्फ भूरा पुत्र विनोद गांव में खेती करता था। शुक्रवार को वह गांव निवासी विक्की पुत्र शोकेंद्र की बरात में शामिल होने मुरादनगर थाना क्षेत्र के दुहाई में गया था। देर रात शादी समारोह में डीजे पर नाच गाना चल रहा था। अश्वनी डीजे के ऊपर चढ़ गया। इसी बीच डीसीएम आगे बढ़ने लगी। पैर फिसलने से नीचे गिरा अश्वनी पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव में शव पहुंचते ही भीड़ एकत्र हो गई। गमगीन माहौल में चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

दादा और पिता की भी हादसे में हुई थी मौत
परिजनों के मुताबिक, अश्वनी घर का इकलौता बेटा था। अश्वनी की बड़ी बहन दीपा की शादी हो चुकी है। मां बबीता व पत्नी हिमानी के साथ रहता था। अश्वनी की शादी 18 दिसंबर 2022 को फलावदा क्षेत्र के गांव नागौरी निवासी हिमानी से हुई थी। पिता विनोद की 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दादा की भी 15 साल पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी। परिवार की जिम्मेदारी अश्वनी के कंधों पर ही थी। हाल ही में उसने मदारीपुर रोड पर एक मार्केट बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने दी परिवार को सांत्वना
अश्वनी की मौत की सूचना मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सकौती पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और दुख व्यक्त किया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष बीरपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंकित मोतला, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, परवेज अली, वजाहत मिर्जा, आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed