फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sajan went to jail for the first time in 2011

Police Encounter in Meerut : साजन 2011 में पहली बार गया था जेल, मुठभेड़ में हुआ ढेर

Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

गंगानगर में डकैती डालने के बाद से ही पुलिस आरोपी साजन की तलाश में जुटी हुई थी। एसएसपी ने साजन का आपराधिक इतिहास निकाला। उसके खिलाफ बीस मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Sajan went to jail for the first time in 2011
मुठभेड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के हिस्ट्रीशीटर साजन ने 2011 में अपराध की दुनिया में कदम रखते हुए सदर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें जेल भेजा गया था। कई वारदातों को अंजाम देने पर पुलिस ने उसका गैंग 2017 में पंजीकृत किया था।

विज्ञापन


एसएसपी ने साजन का आपराधिक इतिहास निकाला। उसके खिलाफ बीस मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें लूट, हत्या का प्रयास, चोरी, डकैती, धोखाधड़ी के मुकदमे शहर और देहात के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। 2011 से शुरू किया गया आपराधिक सफर 2023 में मुठभेड़ के साथ खत्म हो गया।
विज्ञापन

 
पिस्टल रोहटा, बाइक मवाना से की चोरी
पुलिस ने आरोपी के पास से जो पिस्टल बरामद की है, वह रोहटा में दो महीने पहले एक घर से चोरी हुई थी। पुलिस ने तस्दीक के लिए पीड़ित को बुलाया है। जो बाइक साजन पर मिली है, वह मवाना से चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 11 तस्वीरें: डी-84 गैंग के हिस्ट्रीशीटर का आतंक खत्म, एनकाउंटर में हुआ ढेर, गोली चलाने में माहिर था इनामी साजन

गंगानगर में डकैती के बाद से थी तलाश
गंगानगर में डकैती डालने के बाद से ही पुलिस आरोपी साजन की तलाश में जुटी हुई थी। सर्विलांस और कॉल डिटेल से पुलिस ने इसकी लोकेशन भी निकाली थी। कभी लोकेशन राजस्थान की निकल कर आ रही थी, तो कभी दिल्ली और पंजाब की। उत्तराखंड में भी आरोपी ने फरारी काटी है। जिसके बाद आरोपी को अब पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
 
ये आरोपी पहले जा चुके है जेल, तीन बाकी
श्रवण चौधरी के घर डाका डालने के मामले में गंगानगर पुलिस ने पहले मुठभेड़ में जुबैर, अब्दुल, विशाल को गिरफ्तार किया था जबकि आरोपी टीटू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद सुशील कुमार, अतुल, अमृत उर्फ गुड्डू आरोपी देहरादून से पकड़े गए थे। साजन का एनकाउंटर हो गया। अभी इस मामले में सोनू, बबलू, देवेंद्र फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed