फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   said drug inspector, commit 10 lakh thagi

बदमाशों ने खुद को बताया ड्रग इंस्पेक्टर और की 10 लाख की ठगी

Thu, 17 Aug 2017 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
said drug inspector, commit 10 lakh thagi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के मुख्य बाजार में अर्से से सक्रिय ठग गिरोह ने बुधवार दिनदहाड़े काशीपुर के सराफ से जेवर समेत 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। बदमाशों ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर यह घटना की। घटना के विरोध में सराफा व्यापारियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

काशीपुर के सराफ कृष्ण कुमार बुधवार को अपने नौकर के साथ शहर सराफा में जेवरों की मरम्मत कराने आए थे। सुबह करीब 11:45 बजे कार टाउन हॉल पार्किंग में खड़ी करने के बाद वे नौकर के साथ पैदल ही बाजार आ रहे थे। लाला का बाजार से नील गली की तरफ मुड़ते ही एक व्यक्ति ने नौकर को रोकते हुए कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर साहब चेकिंग को बुला रहे हैं। नौकर बैग कृष्णकुमार को देकर उसके साथ चला गया। काफी देर बाद भी नौकर के न लौटने पर कृष्णकुमार खुद उस गली में पहुंचे तो वहां 5-6 व्यक्ति नौकर को घेरे खड़े थे। एक बदमाश ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर कृष्ण कुमार की भी तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस बीच झांसा देते हुए बैग से जेवर और नकदी उड़ा ली। कुछ दूर चलने पर सराफ ने शक होने पर बैग देखा तो उसमें रखे करीब 250 ग्राम वजन के करीब आठ लाख के जेवर और दो लाख रुपये गायब थे। 
विज्ञापन

सराफ के शोर मचाने पर सराफा बाजार व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, महामंत्री दिनेश रस्तोगी आदि कई सराफ मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसओ देहली गेट विजय गुप्ता पहुंचे तो व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापार संघ के संरक्षक विपिन अग्रवाल ने पीड़ित सराफ को रिश्तेदार बताते कहा कि घटना के बाद कृष्णकुमार बहुत घबरा गए थे और तहरीर देकर वापस चले गए। वहीं, सीओ कोतवाली के अनुसार घटना का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में कैद हुआ एक युवक
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें सराफ के नौकर के कंधे पर हाथ रखकर बात करता एक युवक कैद हुआ है। यही युवक नौकर को तलाशी के  लिए बुलाकर ले गया था। जिसकी पुलिस तलाश में है। हालांकि घटना को लेकर पुलिस को संदेह है। इन तथ्यों की पुष्टि पुलिस कर रही है। 


‘कब तक लुटते रहेंगे व्यापारी’
व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल, दिनेश रस्तोगी आदि के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों ने एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर घटना पर रोष जताया। व्यापारियों ने बताया कि इससे पहले बाजार में बरेली के सराफ मुकेश रस्तोगी से भी 20 लाख के जेवरों की ठगी हुई थी। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्र्रांच से बताकर तलाशी ली थी। वैली बाजार और बीआर स्टूडियो के सामने देहरादून के व्यापारी के साथ घटना हुई थी। बहुत से व्यापारी तो डर की वजह से मुकदमा तक दर्ज नहीं कराते। बाजार में लंबे समय से गैंग सक्रिय है। लेकिन पुलिस फुटेज मिलने के बाद भी कार्रवाई के बजाय हर घटना को फर्जी बताती है। यदि इसी तरह व्यापारी लुटते रहेंगे तो बाहर के व्यापारी यहां आना बंद कर देंगे। एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लेकर खुलासा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed