{"_id":"5864c16c4f1c1b435ceebb07","slug":"said-atul-pradhan-sp-shivpal-consisting-of-veteran-killed-my-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा के इस दिग्गज नेता ने शिवपाल से मिलकर कटवा दिया मेरा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के इस दिग्गज नेता ने शिवपाल से मिलकर कटवा दिया मेरा टिकट
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 29 Dec 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
अतुल प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में टिकटों के बंटवारे के बाद भी घमासान थमने के आसार नहीं हैं। अतुल प्रधान ने टिकट न मिलने पर अब अमर सिंह पर निशाना साध दिया है। उनका कहना है कि संगीत सोम को जिताने के लिए अमर सिंह ने उनका टिकट शिवपाल यादव के साथ मिलकर कटवा दिया। वहीं, शहर सीट से रफीक अंसारी ने भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। हालांकि, कैंट सीट को लेकर परविंदर सिंह ईशु तो कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन कई पुराने कार्यकर्ता अलग-अलग मंचों पर नाखुशी जाहिर कर चुके हैं। अतुल और रफीक बुधवार रात मुख्यमंत्री आवास के आसपास ही डटे रहे।
सपा नेता अतुल का कहना है कि उन्होंने पिछले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री ने फलावदा रैली में ही उनके चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी थी। ऐसे में उनका टिकट काटने के पीछे संगीत सोम को लाभ पहुंचाना है। अतुल ने कहा, अमर सिंह के रिश्ते संगीत सोम से रहे हैं। अमर ने ही शिवपाल से कहकर कटवाया है। अतुल ने चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है। वहीं, शहर सीट पर अयूब अंसारी का टिकट घोषित होने के बाद रफीक अंसारी ने हमेशा पार्टी के फैसले का सम्मान करने की बात कही है। लेकिन, उम्मीद भी हर बार जताई। रफीक काफी दिनों से प्रचार कर रहे थे। ऐसे में यहां भी पार्टी के दो गुटों में बंटने से नुकसान हो सकता है। कैंट में खास बात यह है कि आरती अग्रवाल खुद को एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की रिश्तेदार बताती हैं। लेकिन, सरोजिनी अपनी बेटी डॉ. हिमानी अग्रवाल को आगे लाना चाहती हैं। इसके अलावा कई पुराने कार्यकर्ता भी विरोध जता चुके हैं। आरती ने हाल ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिलकर अपनी उम्मीदवारी तो पुख्ता कर ली, लेकिन सफर आसान नहीं नजर आ रहा। दक्षिण सीट पर आदिल चौधरी किसी खेमे से नहीं जुड़े हैं। उन्हें इसका लाभ मिला है। यह बात और है कि यहां भी टिकट की दौड़ में कुछ उम्मीदवार और थे। सिटिंग विधायकों में शाहिद मंजूर का कद बड़ा है तो प्रभुदयाल और गुलाम मोहम्मद को अपनी साफ छवि का लाभ मिला है। प्रभुदयाल को कई बार मंत्री बनाने की भी बात हुई, लेकिन वह बन नहीं पाए। ऐसे में उनके टिकट को लेकर कोई संशय नहीं था।

प्रदेश अध्यक्ष का आभार
पिंटू राणा, सरधना प्रत्याशी
पार्टी ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। पिछले दिनों में सरधना की जनता मेरे साथ आई है। सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। प्रदेश में विकास के नाम पर जनता वोट करेगी। मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का आभारी हूं। - पिंटू राणा, सरधना प्रत्याशी
टिकट मिलने का भरोसा
रफीक अंसारी, सपा नेता
मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। मेयर और पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी और जनता ने खूब भरोसा जताया था। मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी मेरे योगदान को ध्यान रखेगी और मुझे टिकट दिया जाएगा। मैं निराश नहीं हूं। - रफीक अंसारी, सपा नेता
सीएम के नाम पर लडू़ंगा
अतुल प्रधान, सपा नेता
मैं पूरी तरह से मुख्यमंत्री के साथ हूं। अमर सिंह ने ठा. संगीत सोम को जिताने के लिए सरधना से मेरा टिकट कटवाया है। मैं मुख्यमंत्री के नाम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और ऐसे लोगों को कामयाब नहीं होने दूंगा। - अतुल प्रधान, सपा नेता
नेताजी ने आशीर्वाद दिया
आरती अग्रवाल, सपा कैंट प्रत्याशी
कैंट में पार्टी बेहतर तरीके से चुनाव लड़ेगी। दो दिन पहले नेताजी से मिलकर आशीर्वाद मांगा था और आज फिर से टिकट की घोषणा होने से समर्थकों में खुशी है। सभी को साथ लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।
- आरती अग्रवाल, सपा कैंट प्रत्याशी
- आरती अग्रवाल, सपा कैंट प्रत्याशी
कार्यकर्ताओं का सम्मान
अयूब अंसारी, शहर प्रत्याशी
सपा में हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। अपने काम के दम पर प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनेगी। पार्टी ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए आभारी हूं। पूरी एकता से संघर्ष करेंगे।
- अयूब अंसारी, शहर प्रत्याशी
- अयूब अंसारी, शहर प्रत्याशी
पार्टी का सच्चा सिपाही हूं
परविंदर सिंह ईशु, सपा नेता
पार्टी का आदेश है और हर हाल में इसे मानूंगा। पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम करता रहूंगा। पार्टी के फैसले के साथ खड़ा होना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
- परविंदर सिंह ईशु, सपा नेता
- परविंदर सिंह ईशु, सपा नेता