{"_id":"632abdac54741a5967726e20","slug":"sahranpur-angry-person-climbed-on-mobile-tower-due-to-lack-of-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sahranpur: कार्रवाई न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, तीन घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sahranpur: कार्रवाई न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, तीन घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Wed, 21 Sep 2022 01:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:00 PM IST
सार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र में एक युवक कार्रवाई से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी समझाने पर भी युवक नीचे नहीं उतरा। वहीं तीन घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा और उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सहारनपुर न्यूज, टावर पर चढ़ा व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को रामपुर मनिहारान थानाक्षेत्र में एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर खूब हंगामा किया। युवक पारिवारिक झगड़े में पुलिस द्वारा पिता व भाई पर कारवाई न करने से नाराज होकर नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। सूचना पर पहुंची एसडीएम व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझा बुझाकर टावर से नीचे उतारा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान के गांव ढोलागढ़ निवासी बालेंद्र कस्बे के पैठ बाजार में बढ़ई का कार्य करता है। मंगलवार को उसका अपने पिता व भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर वह एसडीएम व थाने में गया था। जिस पर पुलिस द्वारा कारवाई न किए जाने से नाराज वह नशे की हालत में बुधवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTO: बचाओ! बचाओ..चीखते रहे लड़के, थप्पड़-लात-घूंसे बरसाती रही भीड़, बच्चा चोरी के शक में युवकों से मारपीट
विज्ञापन
बालेंद्र का आरोप था कि उसके पिता व भाई उससे झगड़ा करते हैं। जिन पर पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई। जिसको लेकर उसने टावर पर चढ़कर करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर एसडीएम संगीता राघव व थाना प्रभारी विनय कुमार ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा और थाने ले गई। एसडीएम संगीता राघव ने थाना प्रभारी विनय कुमार को दोंनो पक्षों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।