{"_id":"632a9e04888a2c45877febc1","slug":"photo-delhi-youth-assaulted-on-suspicion-of-child-theft-in-baghpat-car-vandalism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTO: बचाओ! बचाओ..चीखते रहे लड़के, थप्पड़-लात-घूंसे बरसाती रही भीड़, बच्चा चोरी के शक में युवकों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTO: बचाओ! बचाओ..चीखते रहे लड़के, थप्पड़-लात-घूंसे बरसाती रही भीड़, बच्चा चोरी के शक में युवकों से मारपीट
Wed, 21 Sep 2022 11:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
बागपत में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में बच्चा चोरी के शक में मंगलवार शाम को बवाल हो गया। यहां शौकत मार्केट में कार सवार दिल्ली के युवकों को भीड़ ने घेर लिया और जमकर बवाल किया। इस दौरान युवकों की कार में भी तोड़फोड़ कर दी गई। यही नहीं चारों युवक भीड़ के बीच बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे लेकिन किसी ने एक न सुनी। बताया गया कि लग्जरी कार में सवार युवकों को लेकर बाजार में किसी ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। बच्चा चोरी का आरोप लगता देख युवक कार में सवार होकर वहां से निकलने लगे तो बाजार में मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद चारों युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में सैकड़ों लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
बागपत में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में बच्चा चोर के शक में लोगों ने शौकत मार्केट में कार सवार दिल्ली के चार युवकों को जमकर पीटा और कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने अफवाह फैलाने, मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में सैकड़ों लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बागपत में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला केतीपुरा में एक मैदान में मंगलवार दोपहर बाद एक लग्जरी कार में चार युवकों को देखकर लोगों ने बच्चा चोर होने का शक जताकर शोर मचा दिया। आरोप लगता देख चारों युवक गाड़ी में बैठकर भागने लगे तो लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान युवकों की कार शौकत मार्केट में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पीछा कर रहे लोगों ने फिर से युवकों के बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया, जिस पर भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उन्हें पीटना शुरू कर उनकी कार में तोड़फोड़ की। युवकों को बुरी तरह पीटा गया, जिसमें उनके कपड़े भी फट गए। चारों युवक भीड़ से चीख-चीखकर छोड़ देने की गुहार लगाते रहे लेकिन भीड़ ने एक न सुनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को भीड़ से छुड़ाया।
विज्ञापन
बागपत में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि चारों युवकों ने अपने नाम मोहम्मद समीर निवासी हिंदूराव दिल्ली, राकेश, सोनू, सुनील निवासी प्रताप नगर दिल्ली बताए। पुलिस के अनुसार वे किसी महिला से मिलने यहां आए थे।