फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sahil, a resident of Kaland, died in a road accident in Saudi Arabia.

Meerut News: कालंद निवासी साहिल की सऊदी अरब में सड़क हादसे में हुई मौत

Mon, 21 Sep 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Sahil, a resident of Kaland, died in a road accident in Saudi Arabia.
ईद पर होनी थी साहिल और छोटी बहन की शादी, हादसे ने छीन लीं खुशियां
विज्ञापन

अक्तूबर में सऊदी अरब से घर लौटने की थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कालंद गांव निवासी साहिल त्यागी (24) की सऊदी अरब के रियाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार की शादी की तैयारियों को मातम में बदल दिया। साहिल और उसकी छोटी बहन की शादी पांच महीने बाद ईद के मौके पर होनी थी। परिवार दोनों की शादी को लेकर तैयारियों में जुटा था। साहिल के अक्तूबर में घर लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही रियाद से उसकी मौत की खबर आ गई।
परिजनों के अनुसार, साहिल पिछले करीब पांच वर्षों से सऊदी अरब में रहकर कंटेनर चलाने का काम कर रहा था। अक्तूबर में उसकी घर वापसी प्रस्तावित थी। परिवार के लोग उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रविवार सुबह रियाद लौटते समय साहिल के कंटेनर की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। साहिल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में ईद पर दो शादियों की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां मातम पसर गया। मां फरजाना, बहन जेबा और भाई सुहेल समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव में भी घटना की जानकारी मिलने के बाद शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने साहिल के शव को भारत लाने के बजाय सऊदी अरब में ही दफनाने की अनुमति दी है। उसका दफीना रियाद में ही किया जाएगा। विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद व ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed