फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Youth boarded Udaipur City Haridwar Express, scorched after coming in the grip of OHE line

Saharanpur:उदयपुर सिटी हरिद्वार एक्सप्रेस पर चढ़ा युवक, ओएचई लाइन की चपेट मे आकर झुलसा

Sun, 28 May 2023 02:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 May 2023 02:28 PM IST
सार

उदयपुर सिटी से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ा एक अज्ञात युवक ओएचई लाइन की  चपेट में आकर झुलस गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Youth boarded Udaipur City Haridwar Express, scorched after coming in the grip of OHE line
ट्रेन पर चढ़ा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में रविवार को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब छह बजे उदयपुर सिटी से  हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ा एक अज्ञात युवक ओएचई लाइन की  चपेट में आकर करंट लगने गम्भीर रूप से घायल होकर इंजन पर गिर गया।  किसी तरह रेलवे कर्मचारियों व यात्रियों की मदद से घायल युवक का नीचे उतर कर 108 एम्बुलेंस से रामपुर मनिहारान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ट्रेन को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर करीब आधा घण्टा बाद हरिद्वार के लिये रवाना किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को उदयपुर सिटी से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी नम्बर 19609 सुबह करीब 6 बजे रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पहुँची तभी एक अज्ञात युवक ट्रेन चढ़ा हुआ था जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आयी  तभी अज्ञात युवक इंजन पर ओएचई लाइन  की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल होकर इंजन पर गिर गया। रेलवे मास्टर ने  शामली सूचना देकर ओएचई को  बन्द करवा कर रेलवे कर्मचारियों व लोगो घायल युवक की  नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: पहलवानों के समर्थन में भाकियू का दिल्ली बॉर्डर पर कूच, सपा विधायक अतुल प्रधान नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना रामपुर पुलिस व  टपरी आरपीएफ इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने मयफोर्स रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर पहुचकर घटना की जानकारी ली और 108 एम्बुलेंस से गम्भीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद रामपुर मनिहारान से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिये रेफर के दिया गया। उसके बाद ओएचई को चालू होने के बाद ट्रेन को आधा घण्टे बाद हरिद्वार के लिये रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात युवक ट्रेन पर  रेलवे स्टेशन से पहले चढ़ा हुआ था।

रामपुर मनिहारान रेलवे
स्टेशन मास्टर स्वेत कुमार ने बताया कि एक अज्ञात युवक ट्रेन पर चढ़ा हुआ और रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्रवेश के होने दौरान इंजन पर ओएचई की चपेट में आकर घायल गया जिससे एबुलेंस से उपचार के लिये  सरकारी हॉस्पिटल में भिजवा दिया । ट्रेन को करीब आधा घण्टा बाद हरिद्वार के लिये रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed