फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Young man shot dead on his temple, incident took place outside the village

Saharanpur: युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर हुई वारदात, सरेराह मिला शव

Mon, 30 Oct 2023 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Oct 2023 11:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर हिंडन-गंगनहर क्रॉसिंग के पुल पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Young man shot dead on his temple, incident took place outside the village
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के दल्हेड़ी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, युवक का शव हिंडन-गंगनहर क्रॉसिंग के पुल पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक के सिर में सटाकर गोली मारी गई थी। पता चलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। हत्या किसने की और क्या वजह रही इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन


हिंडन-गंगनहर क्रॉसिंग पुल से सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण कुछ रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि रास्ते के बीच में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। पता चलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बड़गांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, जिसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान कराई, जिसकी शिनाख्त दल्हेड़ी गांव निवासी अजय(22) पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई। एसपी देहात सागर जैन भी मौके पर पहुंचे। युवक के सिर में गोली मारी गई थी। जिस तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उससे लग रहा है कि युवक की किसी के साथ कोई गहरी रंजिश थी। फिलहाल परिजन भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed