फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Women fraud through two lakh rupees by facebook of a youth after friendship

फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ महंगा, महिला ने जाल में फंसाया और ठग लिए 2.14 लाख

Tue, 07 May 2019 09:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 May 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Women fraud through two lakh rupees by facebook of a youth after friendship
सांकेतिक तस्वीर

विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। फेसबुक के माध्यम से पीड़ित की एक महिला से जान-पहचान हुई थी और उसने कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नकदी एकाउंट में डलवाकर हड़प ली। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


सहारनपुर में कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रहमानी चौक निवासी मुमताज ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब दस माह पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान कोलकाता निवासी एक महिला और उसके भाई से हुई थी। जिन्होंने उसे बताया कि उनकी ट्रेवल्स एजेंसी है। एक दिन महिला ने फोन पर बताया कि उसके पास कुवैत का वीजा है। वहां कुछ लोगों के लिए वेल्डर, चालक और निजी सुरक्षाकर्मियों की नौकरी है। वह कुछ लोगों की वहां नौकरी लगवा सकती है। 
विज्ञापन


मुमताज ने बताया कि उसने महिला की बातों पर यकीन कर छह लोगों के दस्तावेज उसके पास भिजवा दिए। महिला ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के कुवैत भेजने में 45 हजार रुपये लगेंगे। इसलिए सभी लोगों के पैसा उसके एकाउंट में जमा करा दिया जाए। मुमताज का कहना है कि उसने सभी छह लोगों से 2.14 रुपये एकत्र कर महिला के खाते में पैसा जमा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने उसे नकली वीजा भेज दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने पर पता चला कि उन्हें फर्जी वीजा दिया गया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed