{"_id":"5f95b2158ebc3ea360758121","slug":"saharanpur-villagers-besiege-police-for-absconding-accused-of-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : मुठभेड़ के आरोप में फरार अपराधी को गिरफ्तार करने आए पुलिस का ग्रामिणों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : मुठभेड़ के आरोप में फरार अपराधी को गिरफ्तार करने आए पुलिस का ग्रामिणों ने किया घेराव
Sun, 25 Oct 2020 10:42 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
पुलिस से मुठभेड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी जुबेर को गिरफ्तार करने गंगोह के गांव कोटड़ा में दबिश देने आई हरियाणा पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया।
विज्ञापन
महिलाओं और पुरुषों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की और आरोपी को छुड़ा लिया। वहीं, बाद में आरोपियों ने गांव में ही रहने वाले एक बीएलओ को मुखबिरी के शक में घर में घुसकर पीटकर घायल कर दिया। मामले में बीएलओ खुर्शीद की तरफ से सात आरोपियों के खिलाफ गंगोह कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी जुबेर के खिलाफ गंगोह और नकुड़ कोतवाली में भी आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन