फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, The sample of Maulana Saad's father-in-law has disappeared, now has been sent for re-testing

मौलाना साद के ससुर का सैंपल हुआ गायब, अब दोबारा जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 08 May 2020 03:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 May 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, The sample of Maulana Saad's father-in-law has disappeared, now has been sent for re-testing
सहारनपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के ससुर और मोहल्ला मुफ्ती निवासी मौलाना सलमान का सैंपल अब दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। इससे पहले उनका सैंपल 14 अप्रैल को भेजा गया था। मगर अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं आ पाई थी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नोएडा लैब से शायद यह सैंपल मिस हो गया है। इसके चलते अब दोबारा भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि मौलाना सलमान फिलहाल होम क्वारंटीन पर हैं। मौलाना साद के ससुर के अलावा अन्य रिश्तेदारों और करीबियों के भी सैंपल लिए गए थे। ये सभी निगेटिव निकले हैं। अब मौलाना सलमान के सैंपल की रिपोर्ट ही आना बाकी है। सीएमओ ने बताया कि दोबारा सैंपल भेजा गया है। अब इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बिजनौर जिले में सात और मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सहारनपुर शुक्रवार को 15 और संक्रमित की निगेटिव रिपोर्ट आई है। इन्हें घर भेजा जाएगा। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 87 से घटकर हुई 72 हो गई है।

बताया गया कि ग्लोकल मेडिकल से 12 और फतेहपुर सीएचसी से तीन मरीजों को छुट्टी मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को कुल 181 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed