फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, seven new corona positive cases has found in the city at today

सहारनपुर में मिले कोरोना के 10 नए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, 203 हुई मरीजों की संख्या

Sat, 16 May 2020 12:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 May 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, seven new corona positive cases has found in the city at today
सहारनपुर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या 203 पर पहुंच गई। हालांकि 184 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं और फिलहाल 19 पॉजिटिव मरीज उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन


नोएडा लैब से शनिवार को दो चरणों में जारी की गई सूची में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। इसमें आठ पॉजिटिव देवबंद के हैं, जो मुंबई और इंदौर से आए थे। इन सभी को जामिया तिबिया कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। एक मामला नागल के खेड़ामुगल का है। यहां पहला मामला पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरीज के संपर्क में आए 18 लोगों को क्वारंटीन करने के साथ ही उनके सैंपल लिए। मोहल्ले को सील कर दिया गया। एक मामला चिलकाना के गांव मनोहरपुर का है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबसी: नम आंखें और पति के अंतिम दर्शन का इंतजार, पास बनवाने डीएम ऑफिस पहुंचीं 'कोरोना योद्धा'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी सरसावा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पॉजिटिव आया मरीज गांव मनोहरपुर का है, जो 11 मई को मुंबई से आया था। 13 मई को राधास्वामी सेंटर ठहरा था, 14 मई को डीसी जैन इंटर कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। पॉजिटिव आए सभी मरीजों को क्वारंटीन सेंटरों से कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया गया है। 

पुन: शुरू किया क्वारंटीन सेंटर 
चिलकाना में डीटीएस डिग्री कॉलेज में बने क्वांरटीन सेंटर को एक हफ्ते बाद फिर चालू किया गया है। शनिवार को इस सेंटर पर जोधपुर से आए 184 लोगों को रखा गया। ये सभी ब्लॉक सरसावा के विभिन्न गांव के रहने वाले हैं। डॉ. राजीव सैनी ने बताया कि सभी के सैंपल लेकर भेजे जाएंगे। क्वारंटीन में रखे गए लोगों के खाना पानी और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। बड़गांव के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूरों को ग्राम प्रधान सुखाल शर्मा, चंदपुर के ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह, भाजपा नेता ऋषिपाल राणा, एनसीसी कैडेट हिमांशु शर्मा ने भोजन आदि कराया। करीब बीस ऐसे मजदूरों को एक स्कूल में क्वारंटीन किया, जो साइकिलों से अपने गंतव्यों को जा रहे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed