फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 26 new corona positive have been found in Saharanpur and Bijnor

पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर जारी, सहारनपुर और बिजनौर में मिले 26 नए कोरोना पॉजिटिव

Fri, 10 Jul 2020 07:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Jul 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 26 new corona positive have been found in Saharanpur and Bijnor
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सहारनपुर में शुक्रवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं बिजनौर में शुक्रवार को 12 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


बता दें कि बिजनौर में अब तक 397 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 289 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 106 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा बिजनौर में अब तक कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, पुलिस अफसरों ने इनामी बदमाशों को मारी गोली, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेरठ में बृहस्पतिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 56 मरीज मिले थे। मेरठ में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से दो और मौत हो गई थी। वहीं स्वस्थ होने पर 25 लोग डिस्चार्ज किए गए थे।  

जागृति विहार निवासी 50 वर्षीय और किठौर के शाहजहांपुर निवासी 25 वर्षीय ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। सीएमओ ने बताया कि नए मरीजों में 22 महिलाएं हैं और 34 पुरुष वर्ग से। 22 नए केस हैं, बाकी पुराने मरीजों के संपर्कवाले हैं। 34 मरीजों को कोरोना की पुष्टि एंटीजन किट से हुई है, जबकि दो की पुष्टि ट्रूनेट मशीन से हुई। अब तक मेरठ जिले में 1350 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इसमें 72 की मौत हो चुकी है, 879 स्वस्थ हो चुके, जबकि 399 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed