फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 15 new corona positive have been found including two family members of Minister

राज्यमंत्री के परिवार के दो सदस्य समेत 47 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, एक मरीज की मौत, मचा हड़कंप

Mon, 06 Jul 2020 06:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 15 new corona positive have been found including two family members of Minister
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में आज आयुष राज्यमंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के परिवार के दो सदस्य समेत 15 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने पुष्टि की है। इनमें छह साल का एक बच्चा भी शामिल है। बाकी मरीज शारदानगर, नानौता और अन्य क्षेत्रों के हैं।

विज्ञापन


उधर, मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 19 केस मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो गई। संक्रमित मिले लोगों में से आठ टाउन हॉल में विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी और नौ जिला कारागार के बंदी। इसके अलावा एक मीरापुर निवासी शामिल हैं। वहीं बिजनौर जिले में सोमवार को 13 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन


मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि मृतक 73 साल के थे। वह सराफा बाजार मुज्जफरनगर के रहने वाले थे। पांच जुलाई को इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इन्हें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 137 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इससे पहले रविवार को आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी की पत्नी और बेटे को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा सात अन्य लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें पांच देवबंद के रहने वाले हैं, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। इनके अलावा एक व्यक्ति नकुड़ और एक सहारनपुर शहर का बताया गया है। 

यह भी पढ़ें: मायावती ने फोन पर पूछा सांसद हाजी फजलुर्रहमान का हाल, कोरोना को मात देकर कल लौटे थे घर

  
बता दें कि आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने शनिवार को अपनी कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने उन्हें कोविड अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनों के सैंपल लिए थे। उनकी पत्नी का सैंपल देर शाम लेकर ट्रू-नेट मशीन से जांच की गई थी। 

सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया था कि देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंत्री के बेटे की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रू-नेट मशीन से की गई। कॉलेज सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बेटे को मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। 16 और ऐसे परिजनों के सैंपल लिए गए हैं, जो मंत्री के बेहद करीबी रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed