फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Ulama says that behavior of intelligence agencies is responsible for terror mentality

देवबंदी उलमा बोले- आतंकी मानसिकता के लिए खुफिया एजेंसियों का व्यवहार जिम्मेदार

Fri, 08 Feb 2019 12:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Ulama says that behavior of intelligence agencies is responsible for terror mentality
देवबंद फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक में पारित हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव में मजलिस-ए-आमला ने आतंकवाद के नाम से हाल ही में हुई गिरफ्तारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खुफिया एजेंसियों का व्यवहार और काम करने का तरीका इस आतंकी मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है। जबकि अदालतों द्वारा गिरफ्तार नौजवानों को दोषमुक्त करके छोड़े जाने से एजेंसियों की विश्वसनीयता पर एक प्रश्न चिह्न लग गया है।

विज्ञापन


उलमा ने कहा कि आतंकी गतिविधियों का इस्लाम से हरगिज कोई संबंध नहीं है। जमीयत उलमा-ए-हिंद इस तरह के अंधाधुंध गिरफ्तारियों को ध्यान में रखते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना जारी रखेगी। जमीयत ने युवाओं से आह्वान किया है वह किसी के बहकावे या धोखे में न आएं और हमेशा सतर्क रहें। बैठक में देशभर से आए उलमा ने हर प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों व सोच की निंदा करते हुए कहा कि यह इस्लामी शरीयत में अत्यंत घृणित और जघन्य अपराध है। उसका जेहाद और इस्लाम से हरगिज कोई ताल्लुक नहीं है। इसलिए इससे पूरी तरह सावधान रहें और किसी के बहकावे या धोखे में न आएं। साथ ही बैठक में फैसला लिया गया कि इन गिरफ्तारियों पर जमीयत की ओर से होने वाली कानूनी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन

जमीयत के शताब्दी समारोह के लिए कमेटी का गठन
जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक में संगठन की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर जारी शताब्दी समारोह को अधिक सार्थक बनाने के लिए कार्यकारिणी ने एक समिति का गठन किया। जिसमें मौलाना महमूद मदनी, मौलाना नियाज अहमद फारूकी, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सलमान मंसूरपुरी, मौलाना सिद्दीकउल्लाह चौधरी, मौलाना मतीनुलहक ओसामा कानपुरी शामिल रहेंगे। जबकि मौलाना मुइज्जुद्दीन अहमद को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा जमीयत यूथ क्लब के संबंध में भी एक समिति का गठन किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed