फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two wanted criminals arrested after police encounter in Saharanpur, injured in leg

Saharanpur: मुठभेड़ में दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Thu, 12 Mar 2026 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Mar 2026 11:17 AM IST
सार

सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी और उनके पास से तमंचा, कारतूस व नकदी बरामद हुई।

विज्ञापन
Saharanpur: Two wanted criminals arrested after police encounter in Saharanpur, injured in leg
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, नकदी और चोरी का सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात देहात कोतवाली पुलिस टीम गांव बीजुपुरा की ओर जाने वाली नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव महेश्वरी की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों आरोपी नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Israel-Iran War: गैस किल्लत की खबरों के बीच वेस्ट यूपी में एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, सुबह से लग रही लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक गिरने के बाद पकड़े गए आरोपी
भागने के प्रयास में बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अमजद निवासी विश्वास नगर कोतवाली मंडी और सादिक निवासी साहयरा गार्डन विश्वास नगर कोतवाली मंडी के रूप में हुई है।

तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, पीली धातु का एक कुंडल, 14 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र से वांछित चल रहे थे। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed