सहारनपुर: त्योहारों के बीच सुरक्षा के दावे हवाई, लगातार दो युवकों की हत्या से हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा में बीती रात से गायब एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिसे गोली लगी हुई है। मौके से एक कारतूस भी बरामद हुआ है। दूसरी ओर, बेहट के नहर मलकपुर गांव के पूर्वी यमुना नहर में युवक की लाश मिली है। जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस जांच में हत्या की आशंका जताई गई है।
सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र से मंगलवार की सुबह से योगेश (32 वर्ष) निवासी झबीरण का शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ। बताया जाता है कि योगेश सुबह से लापता था। पुलिस को सूचना दी गई थी, पुलिस ने मंगलवार की रात आठ बजे सर्च आपरेशन चलाकर बंद कर दिया। बुधवार की सुबह उसकी लाश मिली। उसकी हत्या गोली मारकर की गई है। मौके से कारतूस भी बरामद हुआ है।
वहीं मंगलवार रात को सर्च ऑपरेशन पुलिस की ओर से बंद करने पर लोगों में पुलिस के रवैया के प्रति गहरी नाराजगी है। गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस यदि रात में लापता युवक का संज्ञान लेकर सर्च आपरेशन चलाती तो युवक की जान बच सकती थी। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
दूसरी ओर, बेहट के नहर मलकपुर गांव के पास पूर्वी यमुना नहर में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र 24-25 साल की बताई जा रही है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।