फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Tragic death of two people in two road accidents, chaos among family members

Saharanpur: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 25 Dec 2022 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Dec 2022 02:35 PM IST
सार

सहारनपुर के छुटमलपुर में सोमवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे अज्ञात वाहनों द्वारा अंजाम दिए गए। पुलिस ने एक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जबकि दूसरे मृतक के परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Tragic death of two people in two road accidents, chaos among family members
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सहारनपुर फतेहपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे अज्ञात वाहनों द्वारा अंजाम दिए गए। एक मृतक के परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए, जबकि दूसरे के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा गया।
विज्ञापन

 

रविवार सुबह साढ़े सात बजे रुड़की रोड हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति का दुर्घटनाग्रस्त हालत में शव पड़ा मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मोहरपाल (51) पुत्र चौहान सिंह निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रुप में हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: जब तक सूरज चांद रहेगा..., शहीद लोकेश की अंतिम यात्रा में लगे भारत मां के नारे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पुत्री प्रियंका पत्नी भुल्लन सिंह निवासी ग्राम हसनपुर थाना भगवानपुर ने बताया कि मोहरपाल दिमागी रूप से ठीक नहीं था तथा शनिवार को वह हसनपुर से कहीं जाने के लिए निकला था। माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन से टकरा कर मोहरपाल की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।

दूसरा हादसा कलसिया मार्ग पर रविवार की दुपहर 12 बजे गेल्हेवाला पुल के पास हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी के गांव शेखुपुर मुजाहिदपुर निवासी बाइक सवार महताब (55) पुत्र जुलफान की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।

फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि मोहरपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जबकि महताब के शव को परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उन्हे सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed