फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: The police raided the restaurants and the tobacco was recovered

यूपी: कई हुक्काबारों पर पुलिस की छापेमारी, रेस्टोरेंट के नाम पर युवाओं को परोस रहे थे नशा

Wed, 20 Mar 2019 01:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur: The police raided the restaurants and the tobacco was recovered
पुलिस ने हुक्काबारों में छापेमारी की - फोटो : अमर उजाला

लजीज व्यंजनों के बहाने युवाओं में नशा परोस रहे दो हुक्का बारों पर सहारनपुर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने दोनों हुक्काबारों से एक दर्जन से अधिक दहक रहे हुक्के, तंबाकू बरामद किए। साथ ही एक हुक्काबार पर शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामला सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे एसपी सिटी विनीत भटनागर ने सदर कोतवाली पुलिस के साथ मिशन कंपाउंड के खेमका सदन स्थित रॉयल रेस्टोरेंट एवं ओरगेनो रेस्टोरेंट में छापा मारा। पहले रायल रेस्टोरेंट में पुलिस पहुंची। जहां खाद्य सामग्री की बजाय हुक्के दहकते हुए मिले, वहां बैठे युवाओं को चिलम लगाकर हुक्के परोसे जा रहे थे, जबकि वहां शराब भी रखी हुई थी। कुछ युवक शराब पी रहे थे, पुलिस ने मौके से सात हुक्के बरामद किए, जिनमें एक बड़ा हुक्का शामिल था। पुलिस ने वहां से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने ओरगेनो नाम के रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां पहले से ही छापे की सूचना मिल गई थी। जिस कारण हुक्कों को रेस्टोरेंट की छत पर एक बाथरूम में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वहां छापा मारा तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पुलिस से कहा गया कि यहां सिर्फ युवकों को खाद्य पदार्थ परोसे जाते हैं। सामान्य तौर पर तो वहां कुछ भी नजर नहीं आया। लेकिन तंबाकू एवं अन्य दुर्गंध उठ रही थी। जिस पर पुलिस ने सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बाथरूम से जलते हुए सात हुक्के बरामद हुए। पुलिस ने सभी हुक्कों, तंबाकू एवं अन्य सामग्री को जब्त कर लिया। जबकि एक युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि कई दिनों से अनाधिकृत रूप से हुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की है। यहां पर युवाओं को तंबाकू एवं उसके साथ नशीले पदार्थ भी दिए जा रहे थे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जो लोग अपने रेस्टोरेंट में इस प्रकार के धंधे करा रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed