{"_id":"5ea6625e8ebc3e90354c63b2","slug":"saharanpur-soldier-dies-of-illness-while-on-duty-amid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: लॉकडाउन के बीच ड्यूटी के दौरान बीमारी से सैनिक की मौत, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: लॉकडाउन के बीच ड्यूटी के दौरान बीमारी से सैनिक की मौत, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 27 Apr 2020 10:11 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:11 AM IST
सार
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पैतृक गांव दल्हेड़ी में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के बड़गांव में लॉकडाउन के बीच ड्यूटी के दौरान बीमारी से मौत होने के कारण सैनिक अनिल कुमार का अंतिम संस्कार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
बड़गांव थानाक्षेत्र के गांव दल्हेड़ी निवासी पूर्व सैनिक बालकुमार सिंह के बड़े बेटे अनिल कुमार भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की बटालियन में हवलदार के पद पर लखनऊ में तैनात थे।
विज्ञापन
अनिल को गुर्दे और फेफड़ों की बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। देर शाम जवान का पार्थिव शरीर ताबूत में तिरंगे से लिपटकर जब पैतृक गांव पहुंचा तो उसे देख ग्रामीणों की आंखे नम हो गई।
विज्ञापन
गांव दल्हेड़ी निवासी अनिल कुमार( 42) पुत्र बालकुमार भारतीय सेना में 21 साल पहले फतेहगढ से भर्ती हुए थे। अभी कुछ समय पहले ही हवलदार के पद पर लखनऊ में तैनात हुए, जहां अनिल को एक माह पहले गुर्दे व फेफड़ों की शिकायत पर उपचार के लिए दिल्ली के आर आर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी मौत की सूचना सेना के अधिकारियों ने परिजनों को दी।
लाॅकडाउन के चलते दिल्ली से सेना के दो जवान पार्थिव शरीर को गांव दल्हेड़ी लेकर पहुंचे। यहां सहारनपुर रिमाउंट ड़िपो से पहुंची एक सैन्य टुकड़ी में शामिल जवान वैभव कुमार और प्रणव कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। अनिल कुमार अपने पीछे पत्नी रीटा व दो बेटे आयुष व पीयूष को छोड़ गए हैं।