सहारनपुर: बारिश से भरभराकर गिरी मकान की पक्की छत, परिवार के बेहद करीब से गुजरी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमील अपने परिवार के लोगों के साथ मकान के अंदर सोया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब 5:30 पर अचानक कमरे की छत से सीमेंट के टुकड़े टूटकर गिरने लगे। इस पर जमील अपने बीवी बच्चों को लेकर जैसे ही कमरे से बाहर निकला, तो उसकी छत भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। गनीमत रही, कि जमील समय रहते अपने बीवी बच्चों के साथ बाहर निकल आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जमील और उसकी पत्नी इमराना ने बताया, कि जिस मकान में वह अपने आठ बच्चों के साथ रह रहे है, वह काफी पुराना हो चुका था। उसकी छत भी काफी जर्जर थी। गरीबी और तंगहाली के हालात में वह मकान की मरम्मत नहीं करा पा रहे थे।
परिवार का सभी घरेलू सामान मलबे और छत टूटने के बाद अंदर भरे बारिश के पानी में नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक उसका करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उनके सिर पर छत भी नहीं रही है। पीड़ित परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/