फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Rail ministry alert, Utkal express was to overturn conspiracy

रेल मंत्रालय अलर्ट, उत्कल एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश

Thu, 20 Dec 2018 08:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Dec 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Rail ministry alert, Utkal express was to overturn conspiracy
ट्रेन पलटाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के नागल क्षेत्र के बसेड़ा रेलवे फाटक के पास मंगलवार की रात ट्रैक पर सीमेंट के खंभे रखकर उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई, जिसको लेकर रेलवे मंत्रालय अलर्ट हो गया है। रेलवे विभाग ने घने कोहरे में भी ट्रैकमैनों को रेलवे ट्रैक चेक करने को सतर्क कर दिया है। इसको लेकर रेलवे ट्रैकमैनों ने गुरुवार की सुबह कोहरे में भी ट्रैक को चेक किए। हालांकि चेक करने पर रेलवे ट्रैक ठीक मिले। 

विज्ञापन


बता दें कि वैसे तो 19 अगस्त 2017 को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद से रेलवे मंत्रालय की ओर से खतौली में रेलवे ट्रैक की देखभाल करने के लिए विशेष तौर पर दिए गए थे। हादसे के बाद से रेलवे ट्रैक को चेक करने वाले ट्रैकमैनों की संख्या भी बढ़ाई गई थी। ट्रैकमैन प्रतिदिन सुबह खतौली स्टेशन से लेकर मंसूरपुर स्टेशन तक पैदल रेलवे ट्रैक को चेक करते हुए जाते हैं और वहां से फिर पैदल ही वापस ट्रैक चेक करते हुए चलते हैं। इसके अलावा खतौली से मेरठ की ओर भी सकौती फाटक तक ट्रैकमैन ट्रैक को चेक करते हैं। यह रेलवे ट्रैकमैनों की प्रतिदिन की ड्यूटी होती है। ट्रैकमैन ही ट्रैक को चेक करते समय कमियों की सूचना तकनीकी विभाग को देता है। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार की रात बसेड़ा रेलवे फाटक के पास उत्कल एक्सप्रेस पलटाने की साजिश से रेलवे विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है, जिसको लेकर गुरुवार को सुबह घने कोहरे में रेलवे ट्रैकमैनों ने ट्रैक को चेक किया। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed