फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Police Raid in Yamuna river for illegal mining, eight arrests, case field against seventeen

खबर का असर: अवैध खनन को लेकर यमुना नदी में छापा, आठ गिरफ्तार, 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 20 May 2020 07:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 May 2020 07:11 PM IST
सार

  • डंपर व ट्रैक्टर-ट्रालियों में फोर्स के साथ यमुना नदी में पानी के उस पार पहुंचे एसडीएम
  • मशीनों से बड़े पैमाने पर होता मिला अवैध खनन, डीएम ने दिए थे कड़े आदेश
  • यूपी की सीमा में खनन कराकर वसूली जा रही थी जमकर रॉयल्टी

विज्ञापन
Saharanpur Police Raid in Yamuna river for illegal mining, eight arrests, case field against seventeen
मौके पर मौजूद एसडीएम व पुलिस टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया की यमुना नदी में दिनदहाड़े जेसीबी व अन्य आधुनिक मशीनों से अवैध खनन किए जाने का खुलासा होने पर बुधवार को सहारनपुर प्रशासन ने पुलिस को साथ लेकर यमुना नदी में छापेमारी की।

विज्ञापन


इस दौरान बड़े पैमाने पर यूपी की सीमा में माफिया अवैध खनन कराते हुए मिले। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि खनन माफिया अपने वाहनों एवं मशीनों को लेकर हरियाणा की तरफ भाग निकले। इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने मंगलवार को प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने लिया और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। बुधवार को एसडीएम दीप्ति देव यादव ने बेहट पुलिस को साथ लेकर यमुना नदी में छापा मारा। एसडीएम ने यमुना नदी में हरियाणा की तरफ यूपी की सीमा में अवैध खनन की हकीकत जानने के लिए ड्रोन की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से ली गई तस्वीरों में पानी के उस पार बड़े पैमाने पर जेसीबी एवं आधुनिक मशीनों से खनन होता पाया गया जिसके बाद एसडीएम फोर्स के साथ डंपर एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों में बैठकर पानी के उस पार पहुंचे। फोर्स को देखते ही यहां खनन करा रहे माफिया अपने वाहनों एवं मशीनों को लेकर हरियाणा की तरफ भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: लॉकडाउन में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, दिन-दहाड़े यमुना का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया

पुलिस ने यहां यूपी की सीमा में खनन कराकर रॉयल्टी वसूल रहे 8 लोगों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने बताया, कि हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ में अवैध खनन करा रहे माफियाओं के नाम का खुलासा किया है।

हिरासत में लिए गए लोगों समेत 17 माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें दो थाना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव लोदीबांस एवं एक कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नानौली का रहने वाले हैं, जो हरियाणा के खनन माफियाओं से मिले हैं।

इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने हिरासत में लिए गए विनय यादव पुत्र सूर्यभान यादव, योगेश पुत्र विनोद निवासी जगाधरी, इकबाल पुत्र सतीश थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर, अंकित पुत्र सुभाष निवासी गांव कोहली वाला थाना खिजराबाद, संजीव कुमार पुत्र वेद सिंह निवासी गांव चुहड़पुर कलां, हरजिंदर सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा छछरौली, प्रभजोत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, छछरौली शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त ओम सिंह पुत्र बाबूराम निवासी गांव कोहली वाला खिजराबाद व फरार माफियाओं गुलशन निवासी इस्माइलपुर, तेजवीर पुंडीर निवासी जगाधरी, योगेश व रमेश निवासी डिगरीवाला खिजराबाद, पुष्पेंद्र, इमरान व प्रीतम निवासी देवधर सभी हरियाणा तथा फरमूद उर्फ भूरा व फरहान पुत्रगण फारुख निवासी गांव लोदिबांस थाना मिर्जापुर ईश्वर पाल पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव नानौली कोतवाली बेहट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed