फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Police has arrested two including a shopkeeper along with a Chinese manjha

Saharanpur: चीनी मांझे के साथ दुकानदार सहित दो गिरफ्तार, एक युवक और बच्चे की जान ले चुका है चाइनीज मांझा

Tue, 14 Nov 2023 07:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Nov 2023 07:10 PM IST
सार

Saharanpur News : पुलिस ने चाइनीज मांझे के साथ दुकानदार सहित दो को गिरफ्तार किया है। जिले में चाइनीज मांझा एक युवक और बच्चे की जान ले चुका है।

विज्ञापन
Saharanpur Police has arrested two including a shopkeeper along with a Chinese manjha
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ एक दुकानदार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर चंद्रसैन सैनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लोहानी सराय स्थित पतंग की दुकान से अतीक अहमद निवासी मोहल्ला चरवरदारान को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 चरखी चाइनीज मांझा बरामद हुआ है। इसके पश्चात पुलिस ने बंजारों के पुल से शहदाई रजा उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला सराय मर्दान अली को पकड़ा है, जिसके पास से सात चरखी चाइनीज मांझा बरामद हुआ है। आरोपी भी चाइनीज मांझा बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जान ले चुका है चाइनीज मांझा 
चाइनीज मांझे की चपेट में आकर सोमवार को शारदानगर पुल निवासी एक युवक पर घायल हो गया था। चाइनीज मांझा उसकी गर्दन पर लिपट गया था, जिससे वह लहुलूहान हो गया। गनीमत रही कि मांझा सांस की नली तक नहीं पहुंचा था। इसी तरह पूर्व में भी जिले में बड़ी संख्या में लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। एक बच्चे और युवक की मौत भी हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed