फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur poisonous liquor scandal: SIT has sought data of people recruited from medical department

जहरीली शराब कांड: SIT और प्रशासन ने चिकित्सा विभाग से मांगा भर्ती लोगों का आंकड़ा

Wed, 20 Feb 2019 09:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Feb 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur poisonous liquor scandal: SIT has sought data of people recruited from medical department
जहरीली शराब

जहरीली शराब कांड में चल रही जांच के लिए एसआईटी और प्रशासन द्वारा चिकित्सा विभाग से जानकारी मांगी गई है। ऐसे में चिकित्सा विभाग जिला अस्पताल में पहुंचे जहरीली शराब पीड़ितों और अस्पताल में हुई मौतों का आंकड़ा जुटाने में लगा है। 

विज्ञापन


बीते दिनों जनपद के गागलहेड़ी, नागल और देवबंद क्षेत्र के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो दिन में 100 से अधिक लोग शराब की वजह से हालत बिगड़ने पर पहुंचे थे, जिनमें से कई की मौत जिला अस्पताल में हुई थी। विभाग ने करीब 59 शवों का पोस्टमार्टम कराया था। मामला प्रदेश भर में चर्चाओं में आने की वजह से घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन

बताया गया कि ऐसे में चिकित्सा विभाग से जानकारी मांगी जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि शराब कांड के पीड़ितों के साथ ही उनको अस्पताल में भर्ती कराने वालों, अस्पताल में आकर दम तोड़ने वालों तथा ठीक होने वालों आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है। तीन दिन से विभागीय अधिकारी और डॉक्टर आंकड़े जुटाने में लगे हैं। 

वर्जन-  
जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में हुई मौतों की घटना में चूंकि एसआईटी जांच कर रही है। ऐसे में विभाग से कुछ जानकारियां मांगी गई हैं। हमने काफी हद तक सूचना उपलब्ध करा दी है। कुछ आंकड़ा दुरुस्त कर सौंपा जाएगा। - डॉक्टर एसके वार्ष्णेय, सीएमएस।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed