फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur nagar nigam employees sent to checks of 10 lakhs in Bank and now gone missing

बैंक में भेजे गए 10.5 लाख रुपए के चेक गुम, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Tue, 04 Jun 2019 09:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Jun 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur nagar nigam employees sent to checks of 10 lakhs in Bank and now gone missing
सहारनपुर नगर निगम कार्यालय - फोटो : social media

नगर निगम कर्मियों ने दो महीना पहले शहर के होटल संचालकों और अन्य बड़े बकाएदारों से टैक्स वसूली के बाद बैंक में 10.5 लाख रुपये के चेक भेजे थे। अब सामने आया है कि वे चेक गुम हो गए। इससे निगम कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बकाएदारों से वसूली में मिले चेक गुम होने के पीछे साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, टैक्स वसूली को लेकर अनियमितता बरती जा रही थी। बड़े बकाएदारों पर मेहरबानी की जाती थी, लेकिन दो महीना पूर्व ही नगर निगम टीम ने बड़े बकाएदारों की सूची बनाकर वसूली अभियान चलाया था। इसी के चलते शहर के दो होटल संचालकों से वसूली हुई थी, तो अन्य बकाएदारों से भी वसूली की गई थी। 
विज्ञापन


अब मालूम चला है कि डेढ़ महीना पूर्व नगर निगम टैक्स विभाग की तरफ से पांच- पांच लाख रुपये के दो चेक और 50 हजार रुपये का एक चेक लेखा विभाग को भेजा गया। इसके अलावा अन्य धनराशि भी जमा कराई गई थी। उक्त चेक को बैंक शाखा में भिजवा दिया गया था, लेकिन उक्त चेक का भुगतान निगम के खाते में नहीं पहुंच सका। इसका कारण तलाशने पर पता चला कि जो चेक भिजवाए गए थे, वह गुम हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चौधरी का कहना है कि चेक गुम हुए हैं, जिसके बारे में बैंक अधिकारियों से भी पत्राचार किया गया है। यह भी पता किया जा रहा है कि जो चेक लेखा विभाग को भेजे गए थे, वह बैंक शाखा से गुम कैसे हो गए और चेक बैंक शाखा में जमा कराने की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई थी। बकाएदार से दूसरा चेक मंगवाने की बात कही जा रही है, लेकिन दोबारा चेक लेने में दिक्कत आ रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed