सहारनपुर: कांग्रेस नेताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की में विधायक मसूद अख्तर भी चोटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। वहीं इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे यहां उनके साथ कांग्रेस समर्थक भी काफिले में शामिल थे।
प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक लिया। इसी दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की हो गई। वहीं राहुल गांधी के साथ मौजदू सहारनपुर के सदर से विधायक मसूद अख्तर भी चोटिल हो गए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े।
इस दौरान थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का.मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जीप में बैठाकर एक्सप्रेस वे स्थित एक गेस्टहाउस ले गई। राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद दोनों नेताओं को दिल्ली लेजाया गया। वहीं इस धक्का मुक्की के दौरान सके अलावा पीड़िता के गांव में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
नोएडा में कांग्रेस नेताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की में सहारनपुर सदर से विधायक मसूद अख्तर भी चोटिल हुए। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह ही सहारनपुर जिले से पूर्व विधायक इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर, जावेद साबरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली समेत कई नेता नोएडा पहुंचे थे, जहां से उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हाथरस जाना था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/