{"_id":"5c8dddc8bdec22141c6e5fa7","slug":"saharanpur-man-injured-in-a-truck-and-car-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक से टकराई कार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक से टकराई कार, एक घायल
Sun, 17 Mar 2019 11:10 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में सहारनपुर के गन्ना विभाग में तैनात अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
रविवार सुबह नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर हो गई। कार में सवार सहारनपुर में तैनात अधिकारी दुष्यंत कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस के अनुसार हादसे में सहारनपुर के गन्ना विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात अधिकारी बुरी तरह घायल हुए हैं। वह कार में सवार होकर किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। वह कार में अकेले थे और कार को खुद ही चला रहे थे। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल अधिशासी अभियंता के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन