सहारनपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, बालिका झुलसी, ग्रामीणों ने गड्ढे में दबाई
- ग्रामीणों ने लड़की को गड्ढे में दबाए रखा
- हैदरपुर उर्फ हिंदूवाला गांव के जंगल में हुआ हादसा
- करंट लगने से युवक की भतीजी भी झुलस गई
- पुलिस ने लड़की को भिजवाया अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली मिर्जापुर के गांव हैदरपुर उर्फ हिंदूवाला निवासी रामपाल उर्फ नीटू (30) पुत्र महेंद्र मंगलवार को अपनी 10 वर्षीय भतीजी प्रियांशी के साथ पशुओं को चारा खिलाने जंगल गया था। दोपहर करीब एक बजे वह विद्युत लाइन से टकरा गया, जो काफी नीचे झूल रही थी। इससे उसके शरीर में आग लग गई और काफी देर तक जलने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रियांशी भी बुरी तरह से झुलस गई।
ग्राम प्रधान रियाजुल चौधरी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग के चलते हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बेहट दीप्ति देव, सीओ विजयपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी अमरदीप लाल और विद्युत निगम के एसडीओ द्वारा उचित मुआवजा दिलवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
एक मीटर ऊंचाई पर झूल रही विद्युत लाइन
जिस हाईटेंशन विद्युत लाइन से हादसा हुआ वह मिर्जापुर उपकेंद्र से गांव हैदरपुर उर्फ हिंदूवाला जा रही है। विद्युत लाइन जमीन से करीब एक मीटर ऊंचाई पर झूल रही है। दो दिन पूर्व ही ट्रैक्टर ट्रॉली में लदा छोर भी इसी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से जल गया था, जबकि ट्रैक्टर के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी।
मिर्जापुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बरसात में नदी में बिजली के खंभे बह जाने से विद्युत लाइन ढीली हो गई है। खंभे लगवाकर जल्दी ही बिजली लाइन को सही कराया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/