फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Madrasa student dies under suspicious circumstances, body found hanging on a tree

Saharanpur: मदरसा छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पेड़ पर लटका मिला शव, बिहार से आया था पढ़ने

Mon, 20 May 2024 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 May 2024 12:43 PM IST
सार

सहारनपुर के नागल थानाक्षेत्र में मदरसा छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। छात्र बिहार का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Saharanpur: Madrasa student dies under suspicious circumstances, body found hanging on a tree
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर थाना नागल क्षेत्र के गांव पांडोली में पेड़ पर एक मदरसा छात्र का शव लटका मिला। छात्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पहचान कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक बिहार का रहने वाला निकला।

विज्ञापन


नागल के गांव पांडोली में जामिया नासिर उलूम मदरसा है। बिहार के जिला किशनगंज में थाना कुचाथामन के गांव डिंगसोल निवासी मोहतसीन पुत्र कैसर आलम (19) ने अरबी अव्वल की प्रथम कक्षा में नामांकन कराया था। उसके चाचा का बेटा भी उसी मदरसे में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निशाने पर कौन: मैंने बहन की हत्या कर दी! पुलिस के सामने हत्यारोपी बोला-अभी चार-पांच का मर्डर और करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार सुबह मोहतसीम के चाचा का बेटा मदरसे में नहीं दिखाई देने पर छात्र तलाश में निकल गया। लेकिन उसके बाद मोहतसीम वापस नहीं आया। मदरसा प्रबंधन ने काफी तलाश की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

छात्र का शव मदरसे से करीब एक किलोमीटर दूर गांव नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा के बाहर खेत में एक पॉपुलर के पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि छात्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है।

मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची। वहीं, मदरसा प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। छात्र ने सुसाइड किया है या फिर उसकी हत्या की गई। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed