{"_id":"62318e7188d8a1351a192138","slug":"saharanpur-in-behat-s-mohalla-young-man-died-of-electrocution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 16 Mar 2022 01:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:06 PM IST
सार
बुधवार की सुबह एक युवक मकान की छत के लिए लिंटर पर सरियों का जाल बांधने के दौरान सरिया ऊपर उठाते समय हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा गया इससे सरिये में करंट दौड़ गया और वह करंट से बुरी तरह झुलस गया और मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार सुबह एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारान में लिंटर का जाल बांधने के दौरान सरिया हाईटेंशन लाइन के तारों से टकराने पर एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन
बताया गया कि मोहल्ला लौहारान निवासी शोयब (24) पुत्र मुसब्बर लिंटर पर सरियों का जाल बांधने का काम करता था। बुधवार की सुबह वह मोहल्ला मनिहारान में एक निर्माणाधीन मकान की छत के लिए लिंटर पर सरियों का जाल बांध रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान सरिया ऊपर उठाते समय हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा गया। इससे सरिये में करंट दौड़ गया और शोयब करंट से बुरी तरह झुलस गया। उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बेहट ले जाया, जहां चिकित्सकों ने शोयब को मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले गए है।