फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur : In Behat;s mohalla young man died of electrocution

सहारनपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 16 Mar 2022 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Mar 2022 01:06 PM IST
सार

बुधवार की सुबह एक युवक मकान की छत के लिए लिंटर पर सरियों का जाल बांधने के दौरान सरिया ऊपर उठाते समय हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा गया इससे सरिये में करंट दौड़ गया और वह करंट से बुरी तरह झुलस गया और मौत हो गई।
 

विज्ञापन
saharanpur : In Behat;s  mohalla young man died of electrocution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार सुबह एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारान में लिंटर का जाल बांधने के दौरान सरिया हाईटेंशन लाइन के तारों से टकराने पर एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन


बताया गया कि मोहल्ला लौहारान निवासी शोयब (24) पुत्र मुसब्बर लिंटर पर सरियों का जाल बांधने का काम करता था। बुधवार की सुबह वह मोहल्ला मनिहारान में एक निर्माणाधीन मकान की छत के लिए लिंटर पर सरियों का जाल बांध रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सरिया ऊपर उठाते समय हाईटेंशन लाइन के तारों से टकरा गया। इससे सरिये में करंट दौड़ गया और शोयब करंट से बुरी तरह झुलस गया। उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बेहट ले जाया, जहां चिकित्सकों ने शोयब को मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed